Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस ने “नशे से आजादी पखवाड़ा” के तहत कॉलोनियों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकारी देकर किया जागरूक.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 20, 2022 Tags: , , , , ,

नशा वो बीमारी है, जो ना केवल एक परिवार बल्कि समाज और देश के भविष्य को खतरे में डालने का काम करता है : इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन

BOL PANIPAT : 20 जून 2022, 12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे से आजादी पखवाड़ा” शुरू किया गया है। इस नशे से आजादी पखवाड़ा का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, ड्रग्स के दुरुपयोग को खत्म करना है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जिले में जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी थाना प्रबंधकों को विशेष दिशा निर्देश देने के साथ ही उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीरेंद्र सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला पुलिस की विभिन्न टीमें प्रतिदिन विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रही है।

इसी कड़ी में सोमवार को थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने थाना क्षेत्र की हनुमान कॉलोनी, डॉबर कॉलोनी, महादेव कॉलोनी में जाकर लोगों को नशीली दवाओं के दुरूपयोग व नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। इसलिए समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों की जगह जेल में है, इसलिए नशा बेचने वालों की सूचना बेझिझक पुलिस को दें, पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी के परिवार में यदि कोई व्यक्ति नशे का व्यापार करता है या सेवन करता है तो इस संबंध में पुलिस के साथ सूचना साझा करें। थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने कहा कि यदि कोई युवा किसी वजह से गलत संगत का शिकार होकर नशे का आदी हो गया है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, जिला पुलिस भी इसमें पूरा सहयोग करेगी।

नशे के संबंध में जारी टोल फ्री नंबर के बारे जानकारी दी।

हर प्रकार के नशे की रोकथाम से संबंधित सूचना के लिए हरियाणा स्टेट नार्कोंटिक्स कंट्रोल ब्यूरों द्वारा नि:शुल्क हैल्पलाइन नम्बर 9050891508 जारी किया गया है। यह टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पानीपत एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज के मोबाइल नम्बर 7419600124 या संबधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

Comments