झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. झपटा गया मोबाइल बरामद
BOL PANIPAT : 04 अक्तूबर 2022 , सीआईए-थ्री की टीम ने काबुली बाग मार्केट में कपड़े की दुकान पर गत दिनों झपटमारी कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी झपटमारी की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पकड़े गए आरोपी की रहमान उर्फ माना निवासी गंगोह सहारनपुर यूपी हाल किरायेदार कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास संद्विगध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिस दे आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान रहमान उर्फ माना पुत्र फिरोज निवासी गंगोह सहारनपुर यूपी हाल किरायेदार कुटानी रोड पानीपत के रूप में बताते हुए गत गुरूवार को काबुली बाग मार्केट में रेडिमेंट कपड़ों की दुकान में काउंटर पर बैठे युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना किला में साबिर निवासी काबुली बाग पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी रहमान को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना किला में साबिर पुत्र जमालूदीन निवासी काबुली बाग पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की उसकी काबुली बाग मार्केट में रेडिमेंट कपड़ो की दुकान है। 27 सितम्बर को दुकान पर काम करने वाला सुफियान नाम का लड़का काउंटर पर बैठा हुआ था। करीब 12:50 बजे एक अज्ञात युवक कपड़े देखने के बहाने दुकान पर आया और सुफियान से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। साबिर की शिकायत पर थाना किला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ झपटमारी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments