Thursday, March 5, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबु, चोरीशुदा नगदी में से 1200 रूपए बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 फरवरी 2022, दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबु, चोरीशुदा नगदी में से 1200 रूपए बरामद। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुस्तफा निवासी राणा माजरा पानीपत के रूप में हुई। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर जनवरी में गांव गढ़सरनाई ने अड्डे पर मिठाई की दुकान में गल्ले से 34 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

सीबीआई-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शनिवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजुद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बलजीत नगर नाका के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर प्रारंभिक पूछताछ की तो आरोपित ने अपनी पहचान मुस्तफा पुत्र इकराम निवासी राणा माजरा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपित ने गांव निवासी अपने साथी शाहरुख के साथ मिलकर जनवरी में गांव गढ़ सरनाई अड्डे पर मिठाई की दुकान में गल्ले से 34 हजार रूपए चोरी करने बारे स्वीकारा।

चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सैक्टर 13/17 में गढ़ सरनाई निवासी रामपाल पुत्र रामधारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। रामपाल ने 10 जनवरी को थाना सैक्टर 13/17 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसकी गांव के अड्डे पर बाला जी स्वीटस हाउस के नाम से दुकान है। दुकान का सामान लाने के लिए उसने दुकान के गल्ले में 34 हजार रूपए रखे थे। अचानक दोस्त नरेश की तबीयत खराब होने के कारण वह नरेश को पानीपत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर वापिस दुकान पर आकर उसने गल्ले को चैक किया तो 34 हजार रूपए नही मिले। दुकान में लगे सीसीटीवी चैक करने पर दो अज्ञात युवक गल्ले से पैसे चोरी करते दिखाई दे रहै। पुलिस टीम ने रामपाल की शिकायत पर तुरंत चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी मुस्तफा ने अपने हिस्से में आई चोरी की नगदी में से कुछ खाने पीने में खर्च कर दिए। बची 1200 रूपए की नगदी आरोपी मुस्तफा के कब्जे से बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments