चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा एलईडी बरामद।
BOL PANIPAT : 23 फरवरी 2022, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा एलईडी बरामद। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की सीआईए-टू पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मंगलवार साय लाल बत्ती चौक के पास से काबू किया। आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले समालखा में करहंस के पास स्थित बाबा के डेरे से एलईडी व करीब 3/4 हजार रुपए की नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव पुत्र रामस्वरूप निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। वही चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में बाबा शंकर दास की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। बाबा शंकर दास ने 15 फरवरी को थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह करंहस के पास डीपीएस स्कूल के सामने स्थित धर्मशाला बाबा दीपूनाथ के डेरे पर गद्दसीन है। सुबह 6 बजे के करीब डेरे पर कोई नही था। इसी दोरान अज्ञात चोर ताला तोड़कर एलईडी व करीब 5/6 हजार रूपए डेरे से चोरी करके ले गए।
गिरफ्तार आरोपी संजीव के कब्जे से चोरीशुदा उक्त एलईडी बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
मंगलवार साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मोजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक लाल बत्ती चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर शक के आधार पर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले समालखा में करहंस के पास स्थित बाबा के डेरे से एलईडी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

Comments