Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


पैसो की धोखाधडी करने वाले आरोपी को काबु करके भेजा जेल ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :2 अप्रैल 2022, पैसो की धोखाधडी करने वाले आरोपी को काबु करके भेजा जेल ।

आरोपी की पहचान गुडडु कुमार पोदार पुत्र जीवच्छ पोदार निवासी म.न.835 मिलरगंज लुधियाना, हाल नजदीक कोडिया वाला मंदिर ईस्लामगंज कुष्ट आश्रम लुधियाना पंजाब के रुप मे हुई ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पानीपत पुजा वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गुडडु कुमार पोदार पुत्र जीवच्छ पोदार निवासी म.न.835 मिलरगंज लुधियाना, हाल नजदीक कोडिया वाला मंदिर ईस्लामगंज कुष्ट आश्रम लुधियाना पंजाब, कम समय मे ज्यादा पैसे कमाने के लिये अपने साथियों के साथ मिलकर पैसों की नकली गडडी बनाकर बैंक में जाकर भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर रुपये जमा कराने के बहाने नकली गडडी देकर पैसों की ठगी करते हैं जो आरोपी मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहा था जो दिनाँक 01.04.22 को गुप्त सुचना पर आरोपी गुडडू उपरोक्त को कोडिया वाला मंदिर ईस्लामगंज लुधियाना पंजाब से आरोपी के खिलाफ सबुत गुजरने पर गिरफतार किया गया आरोपी से 5000/- रूपये के करंसी नोट बरामद किये गये और आरोपी गुडडु कुमार पोदार पुत्र जीवच्छ पोदार निवासी म.न.835 मिलरगंज लुधियाना, हाल नजदीक कोडिया वाला मंदिर ईस्लामगंज कुष्ट आश्रम लुधियाना पंजाब को माननीय न्यायालय मे पेश करके जेल मे भेजा गया ।

दिनांक 04-03-2021 को शिकायतकर्ता आन्नद पुत्र ईश्वर सैनी गावं कारकौली गढ तहसील समालखा जिला पानीपत ने शिकायत दे बताया कि मै जी टी रोड दिल्ली सरविश रोड सुरज इल्कट्रोनिक समालखा दुकान पर नौकरी करता हूं आज दिनांक 04.03.21 को समय 11.50 AM पर मै पैसे जमा करने के पंजाब नैश्नल बैंक पुराना बस अडडा समालखा गया हुआ था उसकी दौरान पैसे की सलीप बरते समय दो अनजान व्यकित मेरे को पैसे जमा कराने के लिये कहने लगे औऱ वह व्यकित मेरे को बैंक से बाहर ले गये औऱ मेरे पैसे ले लिये जो मेरे पास 49500 रु0 थे जो उस लडके ने मेरे खाता मे पैसे जमा ना कराकर मेरे साथ धोखा धडी जालसाजी की ।

Comments