Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


11वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को यूपी के लखनऊ से काबू किया. नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों ने केस दर्ज कराया था.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 फरवरी 2025, थाना माडल टाउन पुलिस टीम ने पुसिल अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए 11वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को यूपी के लखनऊ से काबू करने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार आरोपी नवल पासवान निवासी शबास कुनाई मुजफरपुर बिहार हाल किरायेदार माडल टाउन रिश्ते में नाबालिग पीड़ित का मौसा लगता है। शिकायत दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया था।

थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना माडल टाउन में थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह तीन बच्चों की मां है। जिसमें दो बेटिया व एक बेटा है। सबसे छोटी 11 वर्षीय बेटी ने 7 अक्तूबर 2024 को उसे बताया कि उसके पेट में दर्द है। जिसके चलते वह 8 अक्तूबर को बेटी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। यहाँ आकर उसे पता चला की बेटी 5 माह के गर्भ से है। इसके बाद उसने बेटी से पूछा तो उसने बताया जून 2024 में उसके साथ मौसा नवल ने गलत काम किया था। बेटी ने बताया इससे पहले जब वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थी तब भी मौसा नवल ने उसके साथ गलत काम किया था। बेटी ने यह भी बताया कि मौसा ने उसे धमकी दी थी कि किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। महिला की शिकायत पर थाना माडल टाउन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2)N, 506 व पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नवल पासवान ने नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने नाबालिग को धमकी दी थी की उसने किसी को इस बारे बताया तो वह जान से मार देगा।
प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments