Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 दिसम्बर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ सोनू निवासी ईस्सोपुर टिल्ला कैराना शामली यूपी हाल किरायेदार खलीला समालखा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के पास एक संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुनील उर्फ सोनू निवासी ईस्सोपुर टिल्ला कैराना शामली यूपी हाल किरायेदार खलीला समालखा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 9 दिसम्बर को पानीपत सिविल अस्पताल परिसर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में आशीष पुत्र सुरेश निवासी हरिसिंह चौक की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। आरोपी ने बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments