केंटर से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा 2 बैटरी बरामद.
BOL PANIPAT : 30 अप्रैल 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने भारत नगर में घर के बाहर खड़े केंटर से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को बलजीत नगर नाका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तालिब निवासी बुढानी खुर्द मुजफ्फरनगर यूपी हाल छोटू राम चौक के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बलजीत नगर नाका के पास नाला पुलिया पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान तालिब पुत्र शमशाद निवासी बुढानी खुर्द मुजफ्फरनगर यूपी हाल छोटू राम चौक के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 5 दिन पहले भारत नगर में घर के बाहर खड़े एक ऑयशर केंटर से 2 बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में होशियार सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी भारत नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी तालिब ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने बेटरी चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर भारत नगर में उसके किराये के कमरे से चोरीशुदा 2 बेटरी बरामद कर आरोपी को पूछताछ के बाद मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments