जलालपुर प्रथम पावर हाऊस से लाखों रूपए के बिजली तार हुए चोरी
BOL PANIPAT : बापौली, 12 फरवरी (प्रीती शर्मा) : जलालपुर बिजली पावर हाऊस से अज्ञात चोरो ने बिजली के तार चोरी कर लिए है। जिनकी कीमत करीब 1 लाख 84 हजार बताई जा रही है। एसडीओं बापौली की शिकायत पर सनौली खुर्द थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम बापौली सबडिविजन के एसडीओ मोहित दहिया ने सनौली खुर्द पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एरिया इंचार्ज फोरमेन राधा कृष्ण ने उन्हे सुचना दी कि 10-11 फरवरी रात को अज्ञात चोरो ने जलालपुर प्रथम गांव के पावर हाऊस से लगभग 19-20 किवंटल बिजली की तार चोरी कर ली गई है जिसकी अनुमानित कीमत 184000 रुपये हैं । वही सनौली खुर्द थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस विषय में सनौली खुर्द थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments