बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
BOL PANIPAT : 19 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र धर्मबीर निवासी पंसारियान मोहल्ला अटल विहार गुड़ मंडी शामली यूपी हाल गली नंबर 3 कृष्णा गार्डन पानीपत के रूप में हुई है।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आजाद पुत्र नफे सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि मैं प्लाट नंबर 41 सेक्टर-29 पार्ट-1 में मशीन चलाने का काम करता हूं। 31 अगस्त 2026 को समय करीब 9 AM पर मैं अपनी मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स रंग लाल काला पर ड्यूटी के लिए आया था। बाइक गेट के पास खड़ी करके ड्यूटी के लिए अंदर चला गया। शाम 4 बजकर 15 मिनट पर मैने बाहर आकर देखा मेरी मोटर साइकिल वहा पर नहीं मिली। जिसको मैने काफी तलाश किया। लेकिन मेरी बाइक नहीं मिली। कोई नामपता नामालुम व्यक्ति मेरी मोटर साइकिल को चोरी करके ले गया। आजद पुत्र नफे सिंह की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
आरोपी दीपक पुत्र धर्मबीर निवासी पंसारियान मोहल्ला अटल विहार गुड़ मंडी शामली यूपी हाल गली नंबर 3 कृष्णा गार्डन पानीपत से बाइक चोरी की 4 अन्य वारदातों का खुलासा हुआ, आरोपी से 4 बाइक बरामद हुई है। आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश करके जहा से बंद ज्यूडिशियल जेल भेजा गया।।

Comments