Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


खेत से ट्यूबवेल के तार व स्टार्टर चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 नवम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने गढ़ी सिकंदरपुर गांव में खेत से टयूबवेल की तार व स्टार्टर चोरी करने वाले आरोपी को अनाज मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान श्याम लाल निवासी सुडकन नरवाना जीन्द के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली कि अनाज मंडी में सदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान श्याम लाल पुत्र राजकुमार निवासी सुडकन नरवाना जीन्द के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 20 अक्तूबर की रात गढ़ी सिकंदरपुर गांव के खेत में एक ट्यूबवेल की तार स्टार्टर व ग्रिप चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में वीरभान पुत्र कान्हाराम निवासी गढ़ी सिकंदरपुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरीशुदा सामान राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 2500 रूपये में बेचकर कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 1700 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

आरोपी श्याम लाल का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ अंबाला में चोरी के मुकदमें दर्ज है। आरोपी करीब 20 दिन पहले ही चोरी के एक मामले में अंबाला जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments