Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार व बरामद की एक चोरीशुदा मोटरसाईकिल

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अगस्त 2022, सीआईए टू पुलिस की एक टीम दौराने नाकाबन्दी T-POINT न्यु अनाज मण्डी पानीपत मौजुद थे कि एक नौजवान लडका मोटर साईकिल HERO SPLENDOR + बा रंग काला (नीली, लाल व सफेद पट्टी), बगैर नम्बर प्लेट आता हुआ दिखाई दिया मोटरसाईकिल युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस पार्टी ने मोटरसाईकिल सवार को काबु कर लिया । पूछताछ में युवक मोटरसाईकिल के कागजात पेश नही कर सका युवक से सख्ती से पुछताछ की तो युवक ने मोटरसाईकिल को चोरी करना स्वीकारा, आरोपी युवक की पहचान सागर पुत्र धर्मबीर सिंह पुत्र तुलसीराम निवासी मकान नम्बर 1253 गली नं0 19 CISF रोड के पास विकास नगर पानीपत हाल नियर बडी लाईन साईं कालोनी जाटल रोड सौन्धापुर पानीपत के रूप में हुई है। जिसको काबु करके पुछताछ करने उपरान्त मुकदमा हजा की चोरी शुद्धा मोटर साईकिल उपरोक्त बरामद होने पर सबुत काबिले गिरफतारी सफा मिसल पर गुजरने पर मुकदमा हजा में हस्ब जाबता गिरफतार किया गया आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया ।

पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी नशा करने के आदी है। नशा करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Arrested In case FIR

मुकदमा नम्बर 743 दिनांक 22/09/2020 U/S 379/201 IPC थाना शहर पानीपत

RECOVERY

एक मोटर साईकिल HERO SPLENDOR + बा रंग काला (नीली, लाल व सफेद पट्टी), बगैर नम्बर प्लेट

Comments