सोलर प्लेट चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2024, थाना सनौली पुलिस ने गांव सनौली खुर्द खेत से सोलर प्लेट चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को सनौली खुर्द अड्डा से गिरफ्तार किया।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना सनौली में मुनेश पुत्र रघबीर निवासी सनौली खुर्द ने शिकायत देकर बताया था कि 26 दिसम्बर की शाम को वह घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गया था। जहा से उसने देखा दो अज्ञात लड़के खेत में लगी सोलर प्लेट को उखाड़कर बाइक पर रख रहे थे। उसने वही से आवाज लगाई तो दोनों लड़के बाइक व सोलर प्लेट को छोड़कर भाग गए। बाइक पर युपी नंबर अंकित है। थाना सनौली में मुनेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बाइक को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना सनौली पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी सारिक पुत्र फामु निवासी बरला शामली यूपी व सोनू पुत्र रामचंद्र निवासी चुलकाना को सनौली खुर्द अड्डे से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कटर, पेचकश व चाबी पाना बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments