चोरी शुदा मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार. चोरी शुदा मोबाइल बरामद l
BOL PANIPAT : 30-11-23, सीआईए 2 पानीपत की टीम को मुखबर खास ने बताया कि एक लड़का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है जो कि मोबाइल फोन चोरी का हो सकता है इस पर सूचना पाकर ASI अरुण ने अपनी टीम के साथ उक्त व्यक्ति को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हिमांशु उर्फ़ बनिया पुत्र वीरेंद्र वासी गली नंबर 9 बलजीत नगर पानीपत बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक मोबाइल फोन ओप्पो बरामद किया l जो कि उक्त फोन फ्लोरा चौक पानीपत से एक क्लीनिक के अंदर से चोरी किया था l
इस संबंध मे FIR No.622 dtd 28.10.23 धारा, 454, 380 आईपीसी थाना सेक्टर 29 पानीपत जो कि पहले से ही मुकदमा दर्ज है l जिसको तुरन्त गिरफ्तार किया गया l
जिसको आज दिनाँक 30.11.23 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा l

Comments