Monday, February 16, 2026
Newspaper and Magzine


निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारियां : उपायुक्त एवं निर्धारित प्राधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 15, 2026 Tags: , , , , , ,

-आज होगा जिला परिषद पानीपत के प्रधान का चुनाव

BOL PANIPAT , 15 फरवरी। पानीपत में जिला परिषद प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त एवं निर्धारित प्राधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 फरवरी को जिला परिषद के प्रधान का चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी।
डॉ दहिया ने बताया कि यह चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।
चुनाव हेतु जिला परिषद के सभी सदस्यों की बैठक 16 फरवरी को लघु सचिवालय, पानीपत के द्वितीय तल स्थित बैठक हाल में प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से 11:30 बजे तक सदस्यों का स्वागत एवं उपस्थिति हस्ताक्षर होंगे। इसके पश्चात प्रधान पद के चुनाव संबंधी निर्देश दिए जाएंगे। 11:45 बजे से 12:15 बजे तक प्रस्तावक एवं उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, तत्पश्चात नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बैलेट पेपर एवं ईवीएम मशीन तैयार की जाएगी।
दोपहर में ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जाएगा तथा मतगणना उपरांत परिणाम घोषित किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ दहिया ने सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
इस संबंध में सूचना राज्य निर्वाचन आयोग, अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास एवं पंचायत विभाग), अतिरिक्त उपायुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, समस्त उपमंडल अधिकारियों तथा सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को भी भेज दी गई है, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Comments


Leave a Reply