Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशासन ने अवैध रूप से मांस का व्यापार करने वाली दुकानों पर जड़ा ताला.

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 10, 2024 Tags: , , , ,

-विधायक प्रमोद विज के संज्ञान में आया था मामला, खुले में हो रहा था मांस का व्यापार

BOL PANIPAT :- पानीपत शहरी विधानसभा में नवरात्रि के दिनों में खुले में अवैध रूप से मांस का व्यापार करने वालों व्यापरियों से प्रशासन सख्ती से निपटने के लिए मुस्तैद है,बीते बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने पानीपत में खुले में मांस का व्यापार करने वाली 21 दुकानों पर कार्यवाई करते हुए ताला जड़ा है I

सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक के संज्ञान में आया था मामला:-

पानीपत शहरी से भाजपा विधायक प्रमोद विज को सेक्टर 11 में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास खुले में मांस बिकने की सूचना मिली थी, विधायक ने मामले की पुष्टि के पश्चात प्रशासन को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद अधिकारियों ने अवैध रूप से खुले में मांस का व्यापार कर रही दुकानों पर कार्यवाही करते हुए बंद कराया।

Comments