Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


औद्योगिक संगठन से जुड़े लोगों ने विजय जैन का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया.

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 4, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय और जनप्रिय नेता का आज देशराज कॉलोनी वार्ड नंबर 4 में औद्योगिक संगठन से जुड़े लोगों ने भव्य स्वागत किया पगड़ी पहनाकर के मान और सम्मान किया और अपना पूर्ण समर्थन भाई विजय जैन को आने वाले चुनाव में देने का वादा किया इस अवसर पर बोलते हुए भाई विजय जैन ने कहा है कि मैं उद्योग जगत से जुड़े हुए लोगों की समस्याओं को अच्छी तरह से जानता हूं आपकी समस्याओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने रख कर के उनका समाधान कराने का प्रयास करूंगा जैन ने कहा है कि आप लोग ही मेरी रीड की हड्डी हो और आपने ही मुझे पूर्ण आशीर्वाद देकर के आगे बढ़ाने का कार्य करना है मैं कभी भी आप लोगों के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा मैं पानीपत ग्रामीण हल्के में उद्योग जगत के लोगों को यह आश्वासन देता हूं कि मैं आपके हर सुख दुख में सदैव खड़ा रहूंगा और आप लोगों ने जो मान और सम्मान मुझे दिया और मुझ में जो आस्था प्रकट की मैं आप सभी का तहे दिल से आभारी हूं इस अवसर पर बोलते हुए उद्योगपति सचिन कंसल ने कहा कि हम आने वाले चुनाव में भाई विजय जैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के कार्य करेंगे और भाई विजय जैन के साथ दिन प्रतिदिन मेहनत कर के इनको उनके मुकाम तक पहुंचाएंगे इस अवसर पर बोलते हुए पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि जब उद्योग जगत के लोग भाई विजय जैन के साथ हैं तो इनको कोई भी ताकत चुनाव में नहीं हरा सकती और भाई विजय जैन विजयी होकर के पानीपत ग्रामीण में अपना परचम लहराएंगे और इतिहास लिखने का कार्य करेंगे राणा ने कहा है कि भाई विजय जैन कॉलोनियों में बसने वाले हर गरीब व मजदूर और उद्योगपति के साथी हैं उनके दरवाजे पर जो भी जाता है जैन के दरवाजे से कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटता वह हर गरीब की मदद करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं इसीलिए उनको गरीबों का मसीहा कहा जाता है राणा ने कहा है कि जिसके साथ उद्योगपति जुड़ जाते हैं उनकी विजय निश्चित है इस अवसर पर सुभाष गोयल ,अमित सिंगला ,राकेश मित्तल, आरक्षित जैन ,श्याम लाल सैनी, अनुज जैन ,कमल शर्मा, सचिन जैन ,मनोज कुमार ,पंकज गर्ग, संजय कुमार, लोकेश बंसल ,प्रवीण गोयल ,सुमित गर्ग ,कार्तिक गोयल, राकेश बंसल, राधेश्याम बंसल ,सोमनाथ बंसल, रमेश मौर्य एडवोकेट ,जयंत शर्मा आदि लोग उपस्थित थे

Comments