Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्रमिक खेलो का उद्देश्य श्रमिक वर्ग में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना व खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न करना: दुष्यन्त भट्ट

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 18, 2025 Tags: , , , ,

-श्रमिक खिलाडिय़ों ने किया प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन

BOL PANIPAT , 18 सितंबर। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 18 व 19 सितंबर को जिला स्तरीय श्रमिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को प्रात: 10 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने किया।
 उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, उनमें खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में जिलेभर से आए श्रमिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 श्रम विभाग के उप निदेशक डी पी सिंह ने कहा कि श्रमिक केवल उत्पादन क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेलों में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से श्रमिकों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है।
  उन्होंने कहा कि खेलो का समापन समारोह 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल विभाग, श्रम कल्याण विभाग तथा स्थानीय प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Comments