Saturday, August 22, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए  “The Answer Arena” क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 10, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के वाणिज्य विभाग की ओर से  “The Answer Arena” क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता   बी.कॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें 7 टीमों के 21 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कॉमर्स, सामान्य ज्ञान, ब्रांड्स, बॉलीवुड और बिज़नेस जैसे विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी राउंड शामिल किए गए। साथ ही रैपिड-फायर और सरप्राइज चुनौतियों ने विद्यार्थियों की त्वरित सोचने की क्षमता और आत्मविश्वास की परीक्षा ली। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिस्पर्धा रोमांचक और ज्ञानवर्धक बनी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा  कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं बल्कि उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए और अधिक सक्षम बनाती हैं। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा

कि  ‘द आंसर एरीना’ विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। इस प्रतियोगिता ने यह साबित किया कि हमारे विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि टीम वर्क और त्वरित निर्णय क्षमता में भी उत्कृष्ट हैं।”

इस पूरे आयोजन की रूपरेखा और सफल संचालन प्रोफेसर आंचल बत्तरा  (गतिविधि प्रभारी एवं कक्षा मेंटर) के नेतृत्व में हुआ।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों की घोषणा की गई और विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान   फरदीन खान, पुनीत और कपिल , द्वितीय स्थान काजल, निशा और अक्षा , तृतीय  स्थान प्रीति, स्नेहा और भानु खुराना ने प्राप्त किया एवं सांत्वना पुरस्कार  परवीन, सानिया ,वंदना को दिया गया।

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई। प्रतिभागियों ने इसे अपने शैक्षणिक जीवन का एक सार्थक और प्रेरणादायक अनुभव बताया तथा भविष्य में ऐसे और आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

Comments