23 फरवरी से आयोजित होगीं नौवीं व ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं।
BOL PANIPAT : 20 जनवरी। दसवीं व बारहवीं के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की भी वार्षिक परिक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल स्तर पर होने वाली यह परीक्षाएं एक सत्र में ही आयोजित की जाएंगी। नौवीं की परीक्षाएं 23 फरवरी के शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगी। इसी प्रकार कक्षा ग्यारहीं की परीक्षाएं 23 फरवरी के आरंभ होकर 22 मार्च तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही सत्र में सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड सहित स्कूलों में भी परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बोर्ड की डेटशीट भी की जारी
जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने दसवीं व बारहवीं कक्षा की प्री बोर्ड की डेटशीट भी जारी कर दी है। जिसके तहत दसवीं व बारहवीं कक्षाओं की प्री बोर्ड की परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होगीं। दसवीं की परीक्षाएं जहाँ छ: फरवरी तक चलेंगी वहीं बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 9 फरवरी को खत्म होंगी ।
उन्होंने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षाओं से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का पता लग सकेगा। जिसके आधार पर विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के लिए विषय अनुसार बेहतर तैयारी करवाई जा सकेगी। वहीं प्री बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थी भी अपने शैक्षणिक स्तर को जान सकेंगें और उसके अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगें।

Comments