Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


तुलसी पूजन का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 23, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से लेकर कक्षा पाँचवीं तक छात्रों ने हिस्सा  लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा द्वारा  तुलसी वंदना व तुलसी जी की आरती की गई।

 कार्यक्रम में कक्षा चौथी के तनिष्‍क द्वारा तुलसी पूजन के महत्व के बारे में बताया गया और उसने बताया की तुलसी माता कौन थी। कक्षा चौथी व कक्षा पांचवी के नन्ही मुन्नी छात्रों द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा चौथी की परिनिधि द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या  जय श्री गर्ग  कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को उनकी धार्मिक  संस्कृति का ज्ञान होता है।  सभी को तुलसी पूजन और आने वाले साल की बहुत, बहुत  बधाई दी और कहा कि शाम को तुलसी जी के सामने एक एक दीप को जलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। 

Comments