Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पाईट कॉलेज में ‘सुर्य की अंतिम किरण से पहली किरण तक’ नाटक का बेहतरीन मंचन- सुरेश तायल  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at March 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 मार्च। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार, हरियाणा कला परिषद, कत्थक केंद्र, पाईट कॉलेज में प्रस्तुत 11 वें चलो थिएटर राष्ट्रीय नाट्य उत्सव के दुसरे दिन के नाटक सुर्य की अंतिम किरण से पहली किरण तक का शुभारंभ मुख्य अतिथि रानी तायल, हरियाणा कला परिषद् हिसार मण्डल के क्षेत्रीय डायरेक्टर ओर अंतराष्ट्रीय कलाकार महावीर गुड्डू, हरिओम तायल, सुरेश तायल, राकेश तायल, शुभम तायल, निधिका तायल ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। लेखक सुरेन्द्र वर्मा द्वारा लिखित और रास कला मंच के रंगगुरु रवि मोहन द्वारा निर्देशित और कमल खट्टक के सह निर्देशन में नाटक के हर कलाकार के अभिनय से दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए।

डॉ मधु शर्मा ने नाटक की समीक्षा कर स्टूडेंट्स को नाटक के बारे में बताया और उन्हें जागरूक कर नाटक पढने की सलाह दी जिससे समाज में बदलाव हो सके। इस नाटक का छह भारतीय भाषाओं में अनुवाद हुआ है। इस नाटक में एक नारी की जिंदगी की हर वास्तविकता के चित्रण के साथ-साथ कतिपय स्थलों पर उसकी जनाकांक्षा. विडंबना को दर्शाया गया। नाटक में संगीत निर्देशन श्रीधर नागराज ने किया जो रंग संगीत में एक बड़ा नाम है।

इस नाटक में रास कला मंच रंगमंडल के हर कलाकार ने एक एक पात्र को बखूभी निभाया और नाटक के माध्यम से स्त्री ओर पुरुष की सवेंद्नाओं को दर्शाया। इस नाटक में ओकाक्क की भूमिका में शेखर सिंह और शीलबती की भूमिका में अंकिता ने पात्रों की सवेंद्नाओं और विवशता को दिखया। इस नाटक में स्त्री मन और उसकी इच्छाओं का वर्णन किया गया जिसे देखने के बाद हर दर्शक ने खड़े होकर तालियों से सभी कलाकारों को आभार दिया। सुरेश, अजित, अभिमन्युं, आशीष सैनी, शिवानी दुबे, फऱाज़ सिद्दिकी ने अपने शानदार अभिनय ने हर दर्शक का मन मोह लिया। सुरेश तायल ने रास कला मंच के सभी कलाकारों को 11000 का नकद इनाम दिया।

कोरस में कत्थक केंद्र के कलाकार अजय धनिया, अशोक कुमार, श्रेय्शी, इन्द्राणी, सुस्मिता ने अपने नृत्य से नाटक की गरिमा को बढ़ाया। मंच से परे मंच निर्माण दीपक शर्मा, संगीत संचालन आकाश, रूपसज्जा यशुदास, प्रकाश  व्यवस्था  पवन भारद्वाज और कमल खट्टक, मंच सहायक गौरव, अजित, फराज, निशांत, सुनील भादू आदि रहे। इस अवसर पर डॉ बी बी शर्मा, ओ पी रनोलिया, सी ए अनिल खुराना, कुलभूषण अरोड़ा, डॉ राजेंद्र सैनी, तरुण मिगलानी आदि मौजूद रहे।

Comments