आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा बी.कॉम तथा बी.बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप महाविद्यालय की सबसे अनमोल धरोहर हैं।आपकी मेहनत और अनुशासन ने हमें गर्व महसूस कराया है।हम अपेक्षा करते हैं कि आप अपने मूल्यों और आदर्शों को सदैव बनाए रखेंगे।अब आप जीवन के एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं।हमेशा अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें और आगे बढ़ते रहें। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ.सुनित शर्मा ने कहा कि आज का यह विदाई समारोह एक यादगार पल है।यह पल अलविदा कहने का नहीं, बल्कि शुभकामनाएँ देने का है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका भविष्य सफलता, खुशियों और नई उपलब्धियों से भरा हो।आप अपने हर सपने को पूरा करें और जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँचें।आप हमेशा मेहनत और लगन से इसी तरह से आगे बढ़ते रहे।विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे नृत्य, सामूहिक नृत्य,गायन आदि में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही रैम्प वॉक, गेम्स आदि में भी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस आयोजन में निर्णायक मंडल की भूमिका अजय पाल सिंह, माधवी, डॉ. ज्योति, राजेश बाला, रूहानी शर्मा, निशा गुप्ता ने निभाई। इस विदाई समारोह में बीकॉम तृतीय वर्ष से जय गहलोत ने मिस्टर फेयरवेल और विनीता ने मिस् फेयरवेल का खिताब हासिल किया।विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालय की शिक्षण पद्धति, शिक्षकों के सहयोग एवं सभी सुविधाओं को दिल से सराहा। डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार तथा डॉ. प्रवीण कुमार ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।महाविद्यालय के अन्य टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।मंच का संचालन आकांक्षा, सोनिया विरमानी व उनके नेतृत्व मे पांच विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे साक्षी मुंजाल , करुणा सचदेवा, रीना रानी, रुचिका बत्रा, मनीत कौर, सुखजिंदर सिंह, जागृति रानी, निशा गोयल, आंचल, रूबी, अनु ने अहम भूमिका निभाई।

Comments