सफाई मित्र समाज के सबसे बड़े योद्धा: डा. अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT : 6 दिसंबर,सफाई मित्र समाज के सबसे बड़े योद्धा है।ये सफाई मित्र केवल सड़क गली की सफाई ही नही समाज को भी साफ सुथरा रखने का संदेश देते। ये शब्द जिला भाजपा ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने भारत रत्न डा भीम राव अम्बेडकर बाबा साहब के परि निर्वाण दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए अपने हुड्डा स्थित कार्यालय पर सफाई मित्रों को सम्मानित करने के बाद समारोह की संबोधित करते हुए कहे। डा अर्चना ने याद दिलाया की भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ में सफाई मित्रों को चरण धोकर सम्मान किए था। समारोह में डा अर्चना गुप्ता व भाजपा अनूसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष व उप महापौर रविंद्र फुले ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर धारा 370 के घोर विरोधी थे उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सामने विरोध भी दर्ज कराया था। डा भीम राव अंबेडकर ने जब धर्म परिवर्तन किया तब भी किसी ऐसे धर्म को नही अपनाया जिसकी जड़ें भारत में ना हो । डा अंबेडकर वास्तव में भारत रत्न है और पक्के राष्ट्रवादी थे। समारोह के आरंभ में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जय भीम,वंदे मातरम भारत माता की जय तथा बाबा साहब अमर रहे के गगन भेदी नारे गूंज रहे थे। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के माध्यम से ही समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। भाजपा की प्रधानमंत्री नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार व मनोहर के नेतृत्व चल रही प्रदेश सरकार इसी सिद्धांत पर चल कर बाबा साहब के सपने को साकार कर रही है।
डा. अर्चना ने कहा बाबा साहब ना केवल दलित ,वंचित समाज के बारे में सोचते थे अपितु वे सर्व समाज के कल्याण हेतु सोचते थे ।उन्होंने सर्व समाज के हित के लिए कार्य किए। उन्होंने कहा कि बाबा ऐसे समाज का निर्माण चाहते थे जिसमे किसी भी के साथ जाती के आधार,समाज के आधार, राजनैतिक आधार या आर्थिक आधार पर कोई भेद भाव ना हो ।प्रधानमंत्री मोदी अब उसी भावना अंत्योदय के सिद्धांत पर चले कर जनधन योजना, उज्जवला योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बाबा साहब के उस सपने को सच कर रहे है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को वो सम्मान नही दिया जिसके वो अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहब को भरपूर सम्मान दे रहे है ।बाबा साहब से संबंधित पांच स्थानों को पंच तीर्थ की संज्ञा दी गई है। जहां बाबा साहब ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया था मुंबई में उस स्थान को पर्यटक स्थल बना दिया है।बाबा साहब लंदन में जिस स्थान पर रह कर वकालत की शिक्षा ग्रहण की उस को अंबेडकर स्मारक बना दिया है। जनपथ नई दिल्ली में जहां बाबा साहब ने अंतिम सांस ली उस को अंतर्राष्ट्रीय अंबेडकर केंद्र बना दिया गया है। जिस स्थान पर बाबा साहब का अंतिम संस्कार हुआ उसको चैत्य स्मारक बनाया गया है। मध्य प्रदेश के मुंह गांव जहां बाबा साहब का जन्म हुआ था बहुत भव्य बना दिया है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब की 125 जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब की स्मृति में उनके नाम पर डाक टिकट व सिक्के जारी कर बाबा साहब को सम्मान दिया है। उन्होने कहा कि डिजिटल लेन देन के लिए बनाए एप को भीम नाम दे बाबा साहब को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह शगुन योजन राशि बढ़ा कर 71000 रुपए तथा अंबेडकर आवास योजना के माध्यम से बाबा साहब के मार्ग का अनुसरण मुख्य मंत्री मनोहर लाल बाबा साहब के सपने साकार कर रहे है इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनूसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष व उप महापौर रविंद्र फुले ने कहा कि अनूसूचित वर्ग के लोग बाबा साहब के आह्वान का अनुसरण करते हुए शिक्षित बने व बनाए। रविंद्र फुले कहा की भाजपा ही अनूसूचित वर्ग को सम्मान देती है। अनूसूचित मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता व जिला मोर्चा अध्य्क्ष रविंद्र फुले को बाबा साहब का चित्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री प्रसन्नता चवारिया व रविंद्र तुषामद अटावला ने संयुक्त रूप से किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने कहा की धारा 370 हटाकर अनूसूचित वर्ग के कल्याण का बहुत बड़ा काम किया है।राणा ने कहा की भाजपा ही अनूसूचित वर्ग को सही सम्मान देती राष्ट्रपति पद रामनाथ कोविद बिठाया अब अनूसूचित जन जाति से द्रोपदी मुर्मू को बिठाया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से रंजीत,पवन, कुलदीप,जसबीर,यश,विक्की, संजय,अभिषेक, सतबीर,अमित,जयभगवान, अशोक,गौरव ,विक्की व जय करण मुख्य रूप से शामिल रहे।
जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने बताया कि आज भाजपा द्वारा जिले भर में सभी बूथों पर भारत रत्न बाबा साहब डा भीम राव अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। जहां पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा माल्या अर्पण किया गया। बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

Comments