केंद्र में शासित भाजपा सरकार डूब चुकी है अहंकार में : रतनमान
BOL PANIPAT , 30 मई। भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने किसान भवन में आयोजित की गई प्रदेश स्तरीय किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में शासित भाजपा सरकार अहंकार में डूब चुकी है। गत २८ मई को हुई पुलिसिया कार्यवाही इसका जीता जागता उदाहरण है। जंतर मंतर पर आंदोलित महिला पहलवान खिलाडिय़ों को सर्मथन देने के लिए जा रहे किसानों को एक दिन पूर्व ही उनके घरों से जबरन गिरफतार करके हवालातों में बंद कर दिया गया। इस अहंकारी रवैये के खिलाफ किसान पंचायत में हाथ उठाकर भाजपा सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इतना ही नही जंतर मंतर पर चल रहे पहलवान खिलाडिय़ों के साथ बर्बरता करके उठा कर मुकदमें दर्ज करके गिरफतार कर लिया। किसान पंचायत में प्रदेश भर से सैंकडों की हाजिरी में भाकियू कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शिरकत की। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष मान ने कहा कि आरोपी भाजपा सांसद ब्रज भूषण सरण सिंह को तो आज तक गिरफतार नही कर सकी है। लेकिन पहलवान महिला खिलाडिय़ों सहित १०९ लोगों पर तानाशाही दिखाते हुए एफ.आई.आर दर्ज करके गिरफतार अवश्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में तानाशाही की कोई जगह नही होती है। इसका खमियाजा भाजपा सरकार को अवश्य भूगतना पडेगा। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान खिलाडिय़ों के आंदोलन के मामले में खाप पंचायते व खेल कमेटी जो भी आगामी फैसला लेगी उसके लिए भाकियू का एक एक कार्यकर्ता तैयार है। किसी भी कीमत पर पीछे नही हटेंगे। किसान पंचायत में कई फैसले लिए गए।
भाकियू युवा कार्यकारिणी को किया भंग
प्रदेश स्तरीय किसान पंचायत में एकमत से लिए गए फैसले के मुताबिक प्रदेश की सभी युवा विंग की कार्यकारिणयों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह फैसला युवा विंग की निष्क्रियता के चलते लिया गया है। जल्द ही यमुनानगर व हिसार जिले में दो बड़े युवा स6मेलनों का इसी माह में आयोजन करने के उपरांत 4लाक स्तर जिला स्तर पर तथा प्रदेश स्तर पर ईकाईयों का गठन किया जाएगा।
एक जून को जींद के गुलकनी में मनाया जाएगा २१वां शहीदी दिवस
आने वाली एक जून को जिला जींद के गांव गुलकनी गांव में २१ वां शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। गांव कंडेला में २१ वष पूर्व हुए कंडेला कांड में ९ किसान शहीद हुए किसानों की याद में हर वर्ष यह शहीदी दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन ९ गामा खाप व भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में किया जाता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जि6मेंदारी भी सौंपी गई।
हरिद्वार में होगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर
भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति हरिद्वार में तीन तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा से हजारों की सं2या में किसान भाग लेगें। किसान पंचायत में जिलावार कार्यकर्ताओं को जि6मेंदारी सौंपी गई। यह शिविर का आयोजन १६ से १८ जून तक वी.आई.पी घाट पर किया जाएगा।
हरिद्वार शिविर में जानेवाली महिलाओं को ले जाने का भाकियू पानीपत ईकाई करेगी इंतजाम: सोनू मालपूरिया
किसान पंचायत में पानीपत जिलाध्यक्ष सोनू मालपूरिया ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश भर से जितनी भी महिला भाकियू के हरिद्वार शिविर में जाएगी उनकों भाकियू पानीपत यूनिट की ओर से बसे उपल4द्व करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाली १४ जून तक जिन महिलाओं को शिविर जाना है वह अपने आधार कार्ड की फोटों कापी किसान भवन पानीपत में जमा करवा दे। ताकि समूचित व्यवस्था की जा सके। सोनू ने कहा कि खाने व रहने की भी महिलाओं को सुविधा भी दी जाएगी।
इस अवसर पर भाकियू के उतरी हरियाणा प्रभारी महताब कादियान,प्रदेश संगठन मंत्री शाम सिंह मान, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेद सिंह रेढू,जींद जिलाध्यक्ष बारूराम रूपगढ़, पानीपत जिलाध्यक्ष सोनू मालपूरिया, भाकियू प्रव1ता सुरेंन्द्र सांगवान, कामरेड भीम सिंह, अंबाला अध्यक्ष नरवेर सिंह, कुरूक्षेत्र जिलाध्यक्ष मदन पाल बपदा, करनाल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घु6मन, कैथल जिला महासचिव बनी सिंह राणा, चेयरमेन यशपाल राणा सहित काफी सं2या में पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments