Saturday, August 1, 2026
Newspaper and Magzine


मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान बनने पर डॉ. हेमेंद्र मंगल का सम्मान

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 1, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT । राजस्थानी परिवार सेवा समिति, पानीपत की ओर से राजस्थानी परिवार के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हेमेंद्र मंगल के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पानीपत का प्रधान बनने पर प्रेम हॉस्पिटल पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी पी. डी. चौधरी, सुमेर सिंह एवं अमृत वर्मा ने कहा कि यह समूचे राजस्थानी परिवार के लिए गर्व का विषय है कि डॉ. हेमेंद्र मंगल ने अपनी प्रतिभा, समर्पण और अथक मेहनत से चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पानीपत के प्रधान के रूप में वे चिकित्सकों की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए समाज और चिकित्सा जगत के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर प्रेम हॉस्पिटल के डॉ. अभिनव मूटनेजा ने राजस्थानी परिवार सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति निरंतर समाजहित में प्रेरणादायी कार्य कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं सहयोग का विश्वास दिलाया।

समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. हेमेंद्र मंगल के नेतृत्व में मेडिकल एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा चिकित्सकों और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। अंत में सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं कीं।

Comments


Leave a Reply