Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बीजेपी सरकार ने जमीनी स्तर पर किए विकास कार्य. प्रदेश का हर गांव व कस्बा हो रहा विकसित : महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 25, 2024 Tags: , , , ,

-जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्याशी महीपाल ढांडा को मिला गाँव बबैल ,भैंसवाल व कुटानी में ग्रामीणों का समर्थन

BOL PANIPAT : 25 सितंबर। पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के समय विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित थे। बीजेपी सरकार ने जमीनी स्तर पर विकास कार्य किए, जिससे हरियाणा का हर गांव और कस्बा विकसित हो रहा है। वह बुधवार को गाँव बबैल,भैंसवाल व कुटानी सहित विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर लोगों को संबोधित कर रहे थे। गाँव बबैल मे सेकड़ो ट्रैक्टर व बाईकों के काफिले से उनका स्वागत करके गाँव ने उनको पूर्ण समर्थन दिया और फूल मालाओं से व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना के तहत, कृषि परिवारों की महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। इससे वे पशुधन, मधुमक्खी पालन, झींगा उत्पादन और अन्य कृषि उद्यमों में अपनी भूमिका को सशक्त कर सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्र से शहर में पढ़ाई के लिए जाने वाली कन्याओं को स्कूटी दी जायेगी ,हम हरियाणा स्टार्टअप नीति का विस्तार करते हुए महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को बढ़ावा देंगे, जिसमें अतीरिक्त अनुदान की पेशकश की जाएगी। इसके साथ ही, महिलाओं का प्रतिनिधित्व 45 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा, जिससे उन्हें नए अवसर मिलें और वे आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभा सकें। हम भारत सरकार के सहयोग से केएमपी ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र पूरा करेंगे, जिससे पलवल, झज्जर, बहादुरगढ़ और खरखौदा से चंडीगढ़ और मथुरा तक वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यह प्रोजेक्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नया आयाम देगा और यात्रा को तेज व सुगम बनाएगा। इस मौके पर बिजेंदर पूर्व सरपंच, विनोद सरपंच, बिजेंद्र, विक्की सरपंच, कृष्ण अहलावत, सुदर्शन पराशर, जितेंद्र अहलावत, वीरभान अहलावत, आशीष अहलावत, राजबीर अहलावत, बजिंद्र अहलावत, पूर्व सरपंच राकेश अहलावत, शमशेर, नरेश, राजबीर मलिक, राजू मलिक, ईशम पांचाल, गुलाब, जितेंद्र, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, सितेंदर गुलिया, अरविंद व अनिल पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments