विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण का संतुलित दस्तावेज है विकसित हरियाणा का बजट:- प्रमोद कुमार विज (विधायक पानीपत शहरी)
2.30 लाख करोड़ का बजट नॉनस्टॉप हरियाणा के विकास की रफ्तार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
पानीपत को विशेष सौगातें, देने हेतु जताया मुख्यमंत्री का आभार।
BOL PANIPAT :- हरियाणा के विधानसभा के बजट सत्र के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 के विकसित भारत विजन को साकार करने की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना करते हुए पानीपत शहर विधायक ने कहा कि यह बजट विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण का संतुलित दस्तावेज है विकसित हरियाणा का यह बजट 2.30 लाख करोड़ का बजट नॉनस्टॉप हरियाणा के विकास की रफ्तार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएग । विधायक ने बजट पर जानकारी देते हुए कहा है बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है एवं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए प्रावधान भविष्य को मजबूत आधार देंगे। बुनियादी ढांचे और उद्योग को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। डिजिटल सेवाओं और ई-गवर्नेंस को विस्तार देकर प्रशासन को और प्रभावी बनाया जाएगा।
ग्रामीण विकास और शहरी सुविधाओं के संतुलित विकास की स्पष्ट झलक बजट में दिखाई देती है।
स्टार्टअप और एमएसएमई को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर हरियाणा का लक्ष्य रखा गया है।सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित किए गए हैं,पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को भी बजट में प्राथमिकता दी गई है।यह बजट समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर हरियाणा की दिशा में एक मजबूत कदम है।
पानीपत के लिए ये है विशेष –
पानीपत के गाँव कवि में बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक)
पानीपत जिला अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 200 से बढ़ाकर 300 हो गई है |
पानीपत में धान की पराली पर आधारित 9.9 से 25 मेगावाट क्षमता की बायोमास बिजली परियोजना
पानीपत में Integrated Command and Control सेंटर स्थापित किया जाएगा।
गरीब परिवारों को EWS फ्लैट दिए जाएंगे
पानीपत में एक नया फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा
औद्योगिक क्षेत्र के ढांचागत सुधार के लिए विशेष फंड की स्थापना
पानीपत में स्थित टेक्सटाइल इंडस्ट्री की लंबे समय से मांग रही है कि यहाँ केंद्रीय स्तर का एक ट्रेनिंग हैंडलूम इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाए। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मैं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी (IIHT) के लिए एचएसआईआईडीसी द्वारा 10 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव|
विज ने कहा कि प्रदेश एवं पानीपत शहर के लिए जनकल्याणकारी बजट पेश करने हेतु वे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त करते हैं।

Comments