Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रवृति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 11, 2022 Tags: , , , ,

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को प्रदान की जाती है छात्रवृति : उपायुक्त

BOL PANIPAT , 11 सितंबर : वर्ष 2022-23 में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की छात्रवृति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए है । छात्रवृति के लिए पात्र छात्र निर्धारित तिथि तक एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करें । उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय जैसे मुस्लिम , सिक्ख , ईसाई , जैन , पारसी व बौद्ध समुदाय के ऐसे छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जाती है , जिन्होंने पिछली कक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हो तथा उनके माता – पिता / अभिभावकों की प्री मैट्रिक छात्रवृति के लिए एक लाख रुपये वार्षिक तथा पोस्ट मैट्रिक के लिए 2 लाख रुपये वार्षिक एवं मैरिट – कम – मिंस के लिए अढ़ाई लाख रुपये वार्षिक आय है । ऐसे छात्रों को हर वर्ष की तरह एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना है । पोस्ट मैट्रिक व मैरिट – कम – मिंस की छात्रवृति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तथा प्री – मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है । इस बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखी जा सकती है ।

Comments