मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना. प्रदेश के नागरिकों को मिल रहा नि:शुल्क तीर्थ यात्रा पर भ्रमण करने का मौका: विधायक प्रमोद विज
– विधायक प्रमोद विज व भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने पानीपत के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या के लिए किया रवाना, 117 तीर्थ यात्रियों को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला की भेंट, तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ किया यात्रियों का स्वागत, यात्रा का सारा खर्च वहन करेगी सरकार
BOL PANIPAT :, 28 मार्च। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा अयोध्या सहित देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क यात्रा करवाई जा रही है। इस योजना से समाज में अध्यात्मिकता को बढ़ावा मिल रहा है और लोगों में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत करवाई गई है। इस योजना के अंतर्गत पानीपत से 117 श्रद्घालु अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला से अयोध्या के लिए विशेष भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया है।
विधायक प्रमोद विज ने शनिवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर बोलते हुए बतायाकि हरियाणा सरकार की यह विशेष योजना है, इस योजना से सरकार ने आम लोगो को जोडा है, कुछ लोग अपने खर्च से तीर्थो पर भ्रमण करने में असमर्थ थे। सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना चालु करके ऐसे लोगों को भ्रमण करने का मौका दिया है, यह योजना बिल्कुल मुफ्त है, सारा खर्च सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का भ्रमण करना यात्रियों के लिए गौरव का विषय है, हमारे पुर्वजों की 500 सालों की कडी मेहनत व कुर्बानी से रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है, यह सब सरकार की देन है। इस विशेष ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने स्वागत किया तथा हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए जाने वाली भारत गौरव ट्रेन में श्रद्घालुओं को रवाना किया। इससे पूर्व अतिथियों ने सभी तीर्थ यात्रियों का फुल मालाओं से स्वागत किया और मंंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सीनियर सिटीजन के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को आरंभ किया है। प्रदेश का कोई भी 60 वर्ष आयु वर्ग के ऊपर का नागरिक आवेदन कर सकता है, जिसके परिवार पहचान पत्र में आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम हो। जिला के सभी विधानसभाओं से इस योजना के तहत नागरिकों का अधिक से अधिक आवेदन करवाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक भगवान लला के दर्शन कर सकें। उन्होने कहा कि हमारे देश का सौभाग्य है, जहां के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण करवाया। इस मंदिर के निर्माण के लिए लंबे समय तक इंतजार किया गया।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए यह बहुत ही अच्छी योजना चलाई है। मुख्यमंत्री ने इस यात्रा के साथ सीनियर सिटीजन को बहुत मान-सम्मान दिया है। इस चार दिन की यात्रा के दौरान रहने, खाने-पीने, जाने व वापस आने का पूरा खर्च प्रदेश सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। आयोध्या दर्शन करने पर भगवान राम से जुड़ी जानकारी हासिल होती है।
इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. सुनील बसताडा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा शर्मा, बाल कल्याण परिषद सदस्य मालती अरोड़ा, भाजपा नेत्री एडवोकेट प्रसन्नता, राहुल विज, औमदत्त आर्य व अनेक पार्षदों सहित रेलवे से एस.एस.ई. सुशील माहला, पूर्व रेलवे अधीक्षक धीरज कपुर, आईआरटीसी के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments