आई.बी.पी.जी. कॉलेज में कौशल विकास केंद्र द्वारा विभिन्न प्रमाणपत्र कोर्सों के समापन समारोह का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. कॉलेज, पानीपत में स्थित कौशल विकास केंद्र द्वारा “ब्यूटी एंड वेलनेस” “कटिंग, टेलरिंग और सरफेस ऑर्नामेंटेशन”, तथा “नेल आर्ट्स” जैसे विभिन्न प्रमाणपत्र कोर्सों के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को उनके कौशल के लिए सराहा और कहा कि ऐसे प्रमाणपत्र कोर्स छात्रों को अपनी प्रतिभा पहचानने और अपने करियर को एक नई दिशा देने में मदद करते हैं।
डॉ. गर्ग ने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकताओं में से भी एक है कि हर व्यक्ति के पास कम से कम एक कौशल होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह युग केवल अनुभव का नहीं, बल्कि विशेषज्ञता का है। यदि कोई व्यक्ति अपने कौशल में विशेषज्ञता हासिल करता है, तो उसे कम समय में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में किसी भी कौशल के साथ काम शुरू करने के लिए बड़े निवेश की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थी अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं और उसे बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम में कौशल समिति के संयोजक अजयपाल सिंह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहुत ही न्यूनतम शुल्क में विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां वे अपने कौशल को निखार सकते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपनी डिग्री के साथ-साथ इन प्रमाणपत्र कोर्सों से अधिक से अधिक सीखें ताकि वे केवल नौकरी की तलाश में न रहें, बल्कि आत्मनिर्भर बनें।कार्यक्रम का मंच संचालन मिस शिखा ने सफलतापूर्वक किया| समारोह के अंत में कौशल विकास केंद्र के संयोजक अजयपाल सिंह, डॉ सुनित शर्मा विभागाध्यक्ष कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, ने सभी विद्यार्थियों और कौशल विकास कमेटी के सदस्यों डॉ. स्वाति पूनिया, मिस. राजेश बाला, मिस. रुहानी शर्मा और कोर्स समन्वयक मिस. शालू आदि को इन तीनों सर्टिफिकेट कोर्स के सफल समापन पर शुभकामनाएं दीं| प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कोर्स के प्रशिक्षकों मिस. बबीता, मिस. निशा, और मिस. भावना को विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद किया| इस अवसर पर डॉ.निधान सिंह एवं प्रो. पवन कुमार,मिस. निशा, ममता क्लर्क, विष्णु, विजय आदि उपस्थित रहे|

Comments