Wednesday, September 16, 2026
Newspaper and Magzine


रितिक गोयल ने भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताओं में पाया द्वितीय स्थान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 31, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 31 मार्च 2023 , आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थी रितिक गोयल ने भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रांगण पहुंचने पर विद्यार्थी रितिक गोयल का प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यार्थियों को मंजिल निर्धारित कर कड़ी मेहनत से निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला एवं एम.डी.एस.डी कॉलेज, अंबाला द्वारा सुदर्शन कुमार बंसल मेमोरियल राष्ट्रीय स्तरीय भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 मार्च को करवाया गया। इन  प्रतियोगिताओं में देशभर से विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थी रितिक गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि छात्र रितिक गोयल इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर चुका है।

इस अवसर पर डॉ.शालिनी, प्रो.कविता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments