यमुना में गंदा पानी छोडऩे को लेकर संबंधित कार्यकारी अभियंता होंगे नोडल अधिकारी. देना होगा जवाब.
-अगर किसी विभाग का प्रत्यक्ष रूप से पानी यमुना में गया तो संबंधित नोडल अधिकारी होगा जिम्मेदार,की जाएगी कार्यवाही: डीसी।
BOL PANIPAT : 5 जनवरी। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को एसटीपी से संबंधित बैठक में निर्देश दिए की संबंधित विभागों के एक्स ई एन ही नोडल अधिकारी होंगे और जिन-जिन विभागों के एसटीपी लगे हुए हैं, अगर उनका पानी दूषित होकर यमुना में गया तो संबंधित नोडल अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे सकारात्मक सोच के साथ ऐसी रणनिति बनाएं कि इन संसाधनों का अच्छी तरह से उपयोग हो सके क्योंकि जल की सबसे बड़ी किल्लत उठानी पड़ रही है। आगामी वर्षो में पीने के पानी को लेकर और ज्यादा समस्याएं उत्पन्न होगी इसलिए इस पर बेहतर काम करके उसका बेहतर परिणाम दें।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर बैठकर इसका हल निकाले कि जो पानी ट्रीट हो रहा है वह यमुना में कैसे जा रहा है और उसे किस तरह से रोका जा सकता है। यहां सीटीइपी और एसटीपी लगे हैं फिर भी पानी ड्रेन नम्बर-1 और 2 में गिर कर यमुना में जा रहा है। इस को लेकर भविष्य में और अधिक सजग रहें अन्यथा संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Comments