Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नेशनल एलिवेटेड हाईवे-44 पुल के नीचे पार्किंग संचालन का ठेका खुलेगा बोली के माध्यम से

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 9, 2025 Tags: , , , , , ,

-खुली बोली 24 अक्टूबर  को दोपहर 3 बजे जिला सचिवालय परिसर में होगी

BOL PANIPAT , 9 अक्टूबर  जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, द्वारा नेशनल एलिवेटेड हाईवे – 44 पुल के नीचे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के संचालन का ठेका आगामी एक वर्ष के लिए खुले निविदा (बोली) के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए खुली बोली 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे जिला सचिवालय परिसर की प्रथम मंजिल स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी।
बोली में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को 1,00,000/रुपए का बैंक ड्राफ्ट जिला विकास सोसाइटी, पानीपत के नाम से बनवाकर, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य है। पार्किंग से संबंधित सभी नियम व शर्तें उपायुक्त कार्यालय एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, पानीपत के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध हैं। इच्छुक बोलीदाता समय रहते सभी नियमों का अवलोकन कर सकते हैं।

Comments