जिले के नागरिकों को राहत देते समाधान शिविर : उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया।
-हर समस्या के समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारी करते हैं गहन मंथन व चितंन।
-शिविर में विभिन्न जरूरतमंदों की बनाई गई कई श्रणियों की पैंशन।
-समाधान शिविर में 314 समस्याएं विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई जिनमें 132 का मौके पर हुआ समाधान।
BOL PANIPAT , 10 जुलाई। प्रदेश के नागरिकों के हितो का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर नागरिकों को राहत देने का कार्य कर रहे है। इन समाधान शिविरों में समस्याओं को लेकर पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं को अब इस बात का अहसास होने लगा है कि सच में सरकार उनके हितो को लेकर गंभीर है।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाधान शिविरों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं की संतुष्टिï इस बात का संकेत है कि समाधान शिविर में शिकायतों पर तीव्रता से सुनवाई हो रही है।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर के निर्धारित समय के दौरान आने वाले अन्य समस्याओं की सुनवाई निर्धारित समय के बाद की जाएगी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं का भी आह्वान किया कि वे शिविर में उन्हीं समस्याओं को लेकर आए जो अति आवश्यक है। उपायुक्त ने डयूटी पर तैनात स्टाफ को निर्देश दिए कि वे विभाग से संबंधित समस्याओं को साफ साफ शब्दो में लिखें।
समाधान शिविर में शमशेर वासी सनौली ने पैंशन चालू करने संबंधित अर्जी दी। जिसका मौके पर निदान किया गया। इस मौके पर पानीपत निवासी रामफल की पैंशन भी मौके पर अधिकारियों से बनाई गई। पानीपत निवासी अजय गुप्ता ने एचएसवीपी से संबंधित समस्या दी जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेने की बात कही। एक अन्य शिकायतकर्ता सुखबीर ने उपायुक्त से जमीन संबंधी निशान देही कराने को लेकर गुहार लगाई। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि वे कई महीने से समस्या को लेकर संबधित विभाग का दरवाजा खट खटका रहे है लेकिन समाधान नहीं हुआ। उपायुक्त ने विभाग के कर्मचारी को फटकार लगाई व निशान देही करने के आदेश दिए। समाधान शिविर में रमेश वासी जलालपुर एक ने नाजायज कब्जे हटवाने की प्रशासन से गुहार लगाई। उपायुक्त ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा व इस पर निश्चित रूप से कार्यवाही होगी।
समाधान शिविर में 314 समस्याएं विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई जिनमें 132 का मौके पर समाधान किया गया। इनमें 31 समस्याएं अपराध से जुड़ी हुई, 32 समस्याएं प्रोपर्टी आईडी, 6 समस्याएं जिला परिषद, 2 समस्याएं एसडीएम, 13 समस्याएं रेवन्यू विभाग, 19 समस्याएं पैंशन विभाग, 6 समस्याएं ग्रामीण विकास विभाग, 7 समस्याएं बिजली विभाग, 6 समस्याएं खादय आपूर्ति विभाग, 3 समस्याएं एचएसवीपी, 5 समस्याएं स्वास्थ्य विभाग, 1-1 समस्याएं लैबर, ट्रंासपोर्ट ,ईवीएफओ व डब्लयूसीडी, 3 समस्याएं बैंक, 1 समस्या मार्केटिंग बोर्ड, 1 समस्या इलेक्शन, 3 समस्या शिक्षा व 1-1 समस्या हाउसिंग व डीडब्लयूओ विभाग से प्राप्त हुई।
इसराना उपमंडल में लगाए गए समाधान शिविर में 12 समस्याएं प्राप्त हुई। जिनमें 1 का मौके पर समाधान किया गया। एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि प्रशासन द्वारा समस्याओं पर गंभीरता से कार्य कर उसे निदान करने का प्रयास किया जाता है। एसडीएम समालखा अमित कुमार ने बताया कि समाधान शिविर में 29 समस्याएं प्राप्त हुई। जिनमें 9 का मौके पर समाधान किया गया। इस मौके पर एडीसी पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, सिविल सर्जन जयंत आहुजा, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता विशाल गोयत, एसडीएम मनदीप सिंह, डीआरओ रणविजय सिंह सुलतानिया व सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments