Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 6, 2024 Tags: , , , , ,

-जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर वीरेन्द्र दहिया ने दिए जरूरी निर्देश

BOL PANIPAT, 6 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डाक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव-2024 में प्रचार के दौरान उम्मीदवार द्वारा थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार अवधि के दौरान वैकल्पिक चुनाव प्रचार के लिए बल्क (थोक) में भेजे गए एसएमएस की जानकारी संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मिलने पर वह सेवा प्रदाता से इस पर हुए व्यय का अनुमान लगवाकर इसे उम्मीदवार के खाते में जोड़ देगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि मतदान संपन्न होने के लिए निश्चित किए गए समय की समाप्ति से 48 घंटे पहले तक की अवधि के दौरान राजनीतिक प्रकृति के थोक में एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वालों पर भी टीम की कड़ी नजर रहेगी। आपत्तिजनक एसएमएस की जांच के दौरान एसएमएस भेजने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। जिला में लोकसभा चुनाव को पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी निगरानी के साथ की जा रही है।

Comments