Monday, October 5, 2026
Newspaper and Magzine


केंद्र व राज्य सरकार की अनूठी पहल से जन-जन तक पहुंच रही योजनाओं की जानकारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 5, 2026 Tags: , , , ,

नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने सुनाई ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, योजनाओं का बताया लाभ

लाल बत्ती से समालखा तक गूंजा सेवा और जनकल्याण का संदेश, विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम

कहानियों और अभिनय के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हुए लोग

BOL PANIPAT , 5 अक्टूबर। केंद्र एवं राज्य सरकार की अनूठी पहल के तहत सोमवार को जिले में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों एवं प्रभावशाली कहानियों के जरिए आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा उन्हें इनके प्रति जागरूक करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

राजकीय मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीटी रोड लाल बत्ती में आयोजित कार्यक्रम में मेयर कोमल सैनी ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नुक्कड नाटक के माध्यम से कलाकारो द्वारा दिए गए संदेश प्रभावशाली है। इसमें मनरोंजक तरीके से योजनाओं को आमजन तक पहुचाया जा रहा है। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के प्रतिनिधि हरपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार का उदेश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुचाना है। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को दर्शकों ने मन लगा कर देखा और सरकार की योजनाओं को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से आमजन तक पहुंचाने की इस पहल की सराहना की।

नगराधीश टीनू पोसवाल ने आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में अच्छा संदेश देते है। यह एक प्रभावी माध्यम भी है। इस मौके पर कॉलेज के स्टॉफ के सदस्यों के अलावा प्राचार्य सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।

इसी कड़ी में वैश्य कॉलेज, समालखा में भी ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समालखा के विधायक मनमोहन बढ़ाना ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन को लेकर अनेक योजनाए क्रियान्वीत की जा रही आमजन को जानकारीया प्रदान करें के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। वहीं आईबी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अर्चना गुप्ता बीजेपी अध्यक्षा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि नुक्कड नाटक के माध्यम से कलाकारों ने अपनी बहतरीन प्रस्तुतियों देकर सरकार की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों और नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

जिले के चंदौली, सनौली खुर्द, उग्रा खेड़ी व इसराना के प्रधाना और मांडी सरकारी विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। समालखा के चुलकाना, महावटी छा जपुर कलां, डाडोला और नंबरी सहित विभिन्न गांवों में भी ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखते हुए कला, कहानी और अभिनय के माध्यम से सीधे जनता तक पहुंचाना रहा। नुक्कड़ नाटकों ने लोगों को सहज भाषा में योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Comments


Leave a Reply