Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि यंत्रों पर 4 सितंबर को अनुदान के लिए किया जाएगा ऑनलाइन ड्रा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,2 सितंबर। उपायुक्त डॉ विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के प्रोत्साहन हेतु कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए विभागीय पोर्टल पर 20-अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। जिला पानीपत में कुल 1104 कृषि यंत्रो आवेदन प्राप्त हुये है। योजना के दिशा-
निर्देशानुसार अनुसूचित जाति के सभी आवेदन कर्ता किसानों के 19 आवेदनों को स्वीकार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिन कृषि यंत्रों में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं उनमें से लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से दिनांक 4 सितंबर को दोपहर 11.30 बजे जिला सचिवालय में द्वितीय तल पर किया जाएगा। दस्तावेजो में किसी प्रकार की कोई कमी अथवा गलत जानकारी पाए जाने पर संबंधित किसान अनुदान के पात्र नहीं होगे
अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय, पानीपत व सहायक कृषि अभियन्ता के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Comments