एनीमिया मुक्त भारत डीसी ने किया एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारम्भ.
BOL PANIPAT , 7 नवम्बर। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अन्र्तगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल में एनिमिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त सुशील सारवान द्वारा किया गया। इसके अन्र्तगत अस्पताल में आने वाले लोगों की हिमोग्लोबिन जांच की जाएगी और खून कम पाए जाने पर उसका ईलाज भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ईलाज कराने वाले मरीज की कांऊसलिंग भी की जाएगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के बारे में जिला भर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी यही सपना है कि भारत तथा हरियाणा प्रदेश जल्द से जल्द एनीमिया मुक्त हो।
कार्यक्रम की संयोजक एवं उप सिविल सर्जन शशि गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से एनीमिया-ट्रैकिंग ऐप विकसित की गई है जिसमें एचबी परीक्षण की जानकारी वास्तविक समय के आधार पर अपलोड की जाएगी और इसमें रोगी की जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत एचबी स्तर के अनुसार ईलाज के लिए दवाईयां भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी। इस अवसर पर पीएमओ संजीव ग्रोवर, उप अधीक्षक मेडिकल डॉ. अमित पोडिय़ा, निगरानी एवं मूल्याकंन अधिकारी अनुरोध खर्ब व डॉ. नवमीत जागलान सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments