Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


औद्योगिक ईकाईयां ज्यादा से ज्यादा अप्रैंटिस को रोजगार करायें मुहैया: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 27, 2023 Tags: , , , , ,

-केंद्र सरकार की डीबीटी (डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अब सीधा पैसा अप्रैंटिस के खाते में डालेगा
-अप्रैंटिसइंडियाडॉटजीओवीडॉटइनपोर्टल पर अप्रैंटिस रोजगार से जुड़ी जानकारियाों का लाभ ले
-केंद्र सरकार की डीबीटी के प्रति औद्योगिक इकाईयो को जागरूक करने को लेकर बैठक आयोजित

BOL PANIPAT , 27 अक्टूबर। औद्योगिक नगरी में अप्रैंटिस के लिए रोजग़ार की अपार संभावनाएं हैं। आईटीआई कर रहे युवा औद्योगिक नगरी में अपने हुनर का प्रर्दशन करके अपनी जीविका बेहतरीन तरीके से चला सकते हैं। औद्योगिक इंकाईयों को ज्यादा से ज्यादा अप्रैंटिस कर रहे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना चाहिये। यह बात उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में औद्योगिक इकाईयों की एशोसिएशनों के पदाधिकारियों व आईटीआई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कही।
  उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक दौर में  यदि हम अपडेट नहीं हैं तो पिछड़ जायेंगे। हमें समय के साथ चलकर अपने आप को अपडेट करना होगा। तरक्की के मार्ग अपडेट के साथ जुडें है। केंद्र सरकार द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधा पैसा अप्रैंटिस के खाते में डालने का प्रावधान किया गया है। इससे औद्योगिक क्षेत्र व अप्रैंटिस कर रहे युवाओं को लाभ होगा।
  उपायुक्त ने कहा कि अप्रैंटिसइंडियाडॉटजीओवीडॉटइनपोर्टल तैयार किया है। यह औद्योगिक ईंकाइयों व अप्रैंटिस कर रहे युवाओं के लिए कारगार है। पोर्टल पर किस ओद्यौगिक क्षेत्र में कितने युवाओं की कार्य से संबंधित मांग है उसका ब्यौरी दर्ज होगा। इसकी सहायता से जहां ओद्यौगिक क्षेत्र में रोजगार का अत्याधिक मात्रा में सर्जन होगा वहीं औद्योगिक इकाईयों को पोर्टल पर रोजगार से संबंधित मांग भी पूरी होगी। उपायुक्त ने कहा कि पोर्टल पर लोकेशन, औद्योगिक ईंकाइ, कोर्स व सभी अपरिंटिश का पंजीकरण दर्ज है दोनों इसका लाभ ले सकते हैं। इस मौके  पर औधेगिक इंकाईयों पदाधिकारियों व आईटीआई के अध्यापकों को पोर्टल व डीबीटी के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर आईटीआई के प्रिसीपल डॉ. कृष्ण कुमार व कई अन्य अधिकारी मौजुद रहे।

Comments