Saturday, May 23, 2026
Newspaper and Magzine


साध-संगत ने ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS SOCIAL , at May 23, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : हरियाणा के जिला पानीपत के ब्लॉक पानीपत में पिछले कई सालों से ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई जा रही है। इसी कड़ी में साध-संगत ने ब्लॉक पानीपत के तहसील कैंप के फतेहपुरी चौक पर ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई। इस मौके पर ब्लॉक पानीपत के तहसील कैंप की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार ईश कुमार इन्सां, धर्मपाल इन्सां,रमेश नापा इन्सां,दीपक  इन्सां,गणपत इन्सां,राजकुमार बठला इन्सां,साईं दास  इन्सां ,पंकज इन्सां, फ़क़ीर चंद इन्सान, सतीश इन्सां  ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए ब्लॉक पानीपत की साध-संगत लगातार मानवता भलाई के 168 कार्य कर रही है।

इन्हीं कार्य के तहत शनिवार को ठंडे मीठे पानी छबील लगाई गई। इसी दौरान बड़ी तादाद में राहगिरो और आने जाने वालों ने ठंडा मीठा पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस की स्थानीय लोगों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की इस मानवीय कार्य पर भरपूर प्रशंसा की। उनका कहना था कि इस भीषण गर्मी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। धन्य है सेवादार, समाज के अन्य लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए और ऐसे पुण्य के कार्य करने चाहिए।

Comments


Leave a Reply