आज के समय में दान देने वाला नहीं बल्कि लेने वाला बड़ा है : परम पूज्य 108 कान्ता देवी जी महाराज
BOL PANIPAT : 16 जून, दशहरा कमेटी द्वारा संचालित हुडा सैक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में आज अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में परम पूज्य 108 कान्ता देवी जी महाराज ने कहा कि आज के समय में दान देने वाला नहीं बल्कि लेने वाला बड़ा है।
आज गंगा दशहरा के पावन अवसर एवं अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सनातन धर्म के चेयरमैन वेद शर्मा एवं सदस्यों ने श्री सुंदरकाण्ड पाठ का गायन किया। तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। परम पूज्य स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं परम पूज्य श्री 108 कान्ता देवी जी महाराज एवं मुख्यअतिथि एस.डी.एम. मनदीप सिंह ओ.पी. माटा, सूरज दुरेजा, रमेश माटा द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज, एस.डी.एम. मनदीप सिंह एवं ओ.पी.माटा ने अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली को देखा एवं जरूरतमंदों को राशन वितरण किया। तत्पश्चात वेद बांगा ने अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक की संकल्पना और कैसे यह वर्तमान स्वरूप में पहुँचा इसका विस्तार से वर्णन किया। दशहरा कमेटी के सदस्यों ने आए हुए दानवीरों एवं मुख्य अतिथियों सुरेन्द्र रेवड़ी, रोहिता रेवड़ी, विपुल शाह, अवनीत कौर, भूपेन्द्र सिंह, कृष्ण गोपाल सेठी का स्वागत किया। तत्पश्चात श्री 108 श्री कान्ता देवी जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि जो दे रहा है वह अपने धन का सदुपयोग कर रहा है। आज धन बहुत लोगों के पास है जो ले रहे हैं हमें उनका शुक्रिया करना चाहिए कि वे धन लेकर हमारे धन को शुद्ध कर रहे हैं। तत्पश्चात स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक की कार्यप्रणाली उन्हें बहुत अच्छी लगी। उन्होंने कहा कि गरीबी का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए अगर उन्हें कुछ देना है तो बिना किसी दिखावे एवं कैमरे के चुपचाप दिया जाना चाहिए मुझे यह इस संस्था में देखकर बहुत अच्छा लगा। जिससे गरीब का आत्मसम्मान समाज में बना रहे। उन्होंने कहा कि दान देते वक्त यह प्रार्थना करनी चाहिए कि जिस गरीब को दिया है उसे ईश्वर इतना संबल दे कि कल को वह किसी दूसरे की मदद करने लायक हो जाए। इस अवसर पर गीता मनीषी परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, ने फोन के माध्यम से उपस्थित संगत को आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएं दी। अंत में दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने आए हुए सभी अतिथियों एवं आगन्तुकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि श्री रघुनाथ धाम में जल्द ही एक संत निवास तैयार किया जाएगा जहां संत आकर रूक सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सभी अतिथियों को एवं संगत को संत आशीर्वाद रूप में एक एक पौधा दिया जा रहा है। उन्होंने पानीपत के भामाशाहों की प्रशंसा कि जो बैंक में अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। तत्पश्चात अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक के संस्थापक सदस्यों एवं आजीवन सदस्यों माटा परिवार, रेवड़ी परिवार, दुरेजा परिवार, गुलाटी परिवार, नारंग परिवार, डा. रमेश चुघ, विभु पालीवाल, हरबन्स लाल अरोड़ा, वीरेन्द्र शाह, अशोक बांगा, नवीन भाटिया, चन्दन विज, रमेश खुराना, सतीश गंगवानी, चन्द्रशेखर शर्मा, चरणजीत रत्तरा, विजय कुमार सलूजा, महिन्द्र पसरीचा, रजत लखीना, पवन कुमार चुघ, वेद प्रकाश छाबड़ा, राज ओबराय, प्रेम चचड़ा, किरण जुनेजा, अजय लूथरा, अमित तनेजा, संदीप ढींगड़ा, अश्विनी जैन, शिव कुमार मित्तल, कंवल खुराना, ईश गुलाटी, हरिमोहन गुप्ता, नैनी गोगिया, चुन्नी लाल लखीना, प्रवीण जुनेजा, बलदेव खुराना, कालू बजाज, मनोज मक्कड़, लक्ष्मीकांत डुडेजा, कपिल महेन्द्रु, अरूण सेठी, चुन्नी लाल चुघ, संजय मग्गु, व बैंक में अपने सेवायें देने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तिलक राज छाबड़ा, शाम सुन्दर बतरा, प्रीतम गुलाटी, भारत भूषण अरोड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, किशन शर्मा, देवेन्द्र रेवड़ी, सुरेन्द्र जुनेजा, किशोर अरोड़ा, कैलाश लूथरा, स्वप्निल जुनेजा, विजय चौधरी, युद्धवीर रेवड़ी, दिनेश ढींगड़ा, महेश पाहूजा, अमित जुनेजा, किशन लखीना, श्रवण लखीना, प्रवीण जुनेजा, रमन पाहवा, हिमांशु आदि उपस्थित थे। मंच संचालन वेद बांगा और कैलाश नारंग ने किया।

Comments