जिला प्रशासन ने यूक्रेन में रहने वाले आम नागरिकों के सहायतार्थ हैल्प डेस्क और कंट्रोल रूम स्थापित किए
BOL PANIPAT , 28 फरवरी। यूक्रेन और रुस के बीच चल रही वर्तमान की युद्ध की स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन ने यूक्रेन में रहने वाले आम नागरिकों के सहायतार्थ हैल्प डेस्क और कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय स्थिति 5वीं मंजिल पर सांसद कार्यालय में हैल्प डेस्क स्थापित किया गया है जोकि रूम नम्बर 521 में बनाया गया है। जहां कैप्टन सत्यपाल चौपड़ा इस कार्य की देखरेख करेंगे जिनका मोबाईल नम्बर 9871264395 इसमें उपायुक्त कार्यालय की एफआरए ब्रांच के कृष्ण कुमार नोडल होंगे, जिनका मोबाईल नम्बर 9416411998 और 9205736853 होगा।
इसी तरह उपायुक्त कैम्प कार्यालय में 0180-2653800 नम्बर पर कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है जहां आपदा प्रबंधन के प्रोजैैक्ट अधिकारी विनित काद्यान मोबाईल नम्बर 9468149982 और नितिन 9416323595 को नोडल लगाया गया है। जिला राजस्व अधिकारी उक्त कार्य के लिए ओवरऑल इन्चार्ज होंगे।

Comments