जिला सचिवालय में 24 अप्रैल को होगी जिला परिषद की बैठक
BOL PANIPAT , 18 अप्रैल। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 अप्रैल को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में जिला परिषद की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि बैठक में विभिन्न एजेंडा पर विस्तार से चर्चा होगी।
उपायुक्त ने बताया कि बैठक में राज्य वित्त आयोग ग्रंथ की प्रगति। 15वें वित्त आयोग ग्रांट की प्रगति एवं पूरक योजना के अनुमोदन। मनरेगा योजना के तहत सदस्यों द्वारा मांगों की प्रगति हेतु और सदस्यों की मांगों को प्राथमिकता देने। सभी वार्डों की ग्राम पंचायत में स्टील की बेंच रखवाने व अन्य एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने जिला परिषद के सदस्य और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Comments