Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस की नशा मुक्त टीम ने खोजकीपुर खुर्द गांव के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को व गांव में डोर टू डोर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 20, 2026 Tags: , , , , ,

-नशे को जड़ से मिटाने के लिए आगे आए युवा: डीएसपी नरेंद्र सिंह

BOL PANIPAT, 20 जनवरी: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। गठित की नशा मुक्त टीम ने इसी कड़ी में मंगलवार को खोजकीपुर खुर्द गांव में सरकारी स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशे के खिलाफ प्रेरित किया।
टीम ने इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया। नशा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ता है, साथ ही उसका सामाजिक जीवन, शिक्षा और भविष्य भी प्रभावित होता है। विद्यार्थियों को जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही टीम ने गांव में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

जिला में नशा मुक्त अभियान के नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा अपने मकसद और अपने सपनों से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों व आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। नशे को जड़ से मिटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्हे खुद नशे से दूर रहकर अन्य लोगों को भी जागरूक करना होगा।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आहवान किया और कहा युवा पढ़ाई के साथ साथ खेलों मे अपना जीवन सवारे।
इसके साथ आमजन से भी अपील कि है कि आसपास में नशा बिक रहा है या कोई नशे का आदी है तो उसकी सूचना जिला पुलिस को या नेशनल नारकोटिक्स मानस हेल्प लाइन 1933 पर दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments