वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक.
BOL PANIPAT , 05 दिसंबर : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस ने टोल प्लाजा बस स्टॉप पर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों के प्रति जागरूक किया।
ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर हादसों का बड़ा कारण नियमों की अनदेखी और नशे की अवस्था में वाहन चलाना है। जीवन अनमोल है, सड़क पर नियमों की पालना करें।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग की और से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके बाद भी कुछ लोग लापरवाही बरत कर अपनी जांन के साथ अन्य लोगों की जिदगी के साथ भी खिलवाड़ करते हैं।
ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने कहा कि रोड़ पर हमारी जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए हमें यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाए, निर्धारित गति से वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, किसी भी तरह का नशा करके वाहन न चलाएं, गलत दिशा से ओवरटेक न करें। इसके साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने हर एक माता-पिता से अपील करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों को कोई भी वाहन चलाने के लिए न दें। जिला पुलिस का यह जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

Comments