चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात में फरार चल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 26 मार्च 2022, चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात में फरार चल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार. थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील कैंप के रमेश नगर में स्कूटी सवार युवक का रास्ता रोक कर मारपीट करने व चाकू गोद कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 6 आरोपियों को शुक्रवार की देर शाम थाना तहसील कैंप पुलिस ने काबू करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम को शुक्रवार देर शाम आरोपियों के स्काई लार्क के पास घूमने बारे गुप्त सूचना मिली थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इमरान पुत्र इस्लाम, शादाब पुत्र शमशाद निवासी अशोक विहार, साहिल पुत्र अहसन निवासी दिनानाथ कॉलोनी, सादिक पुत्र नूरहसन, तौसीफ पुत्र साकिर निवासी अशोक विहार व जूनेद उर्फ गुड्डू पुत्र गफार निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर छुप कर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी इमरान, शादाब, साहिल, सादिक व तौसीफ को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया वही वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद करने के लिए आरोपी जूनेद उर्फ गुड्डू को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि थाना तहसील कैंप में 19 फरवरी को सुहेल पुत्र शमशाद निवासी रमेश नगर तहसील कैंप पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की वह बरसत रोड पर स्थित सिद्वार्थ हस्पताल में काम करता है। उसकी करीब 15 दिन पहले गुड्डू के भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय गूड्डू के भाई ने बाद में देख लेने की धमकी दी। वह स्कूटी पर सवार होकर 16 फरवरी की देर साय देशराज कालोनी से रमेश नगर में अपने घर जा रहा था तो घर के पास पहुंचने पर सुमित्रा स्कूल वाली गली में खड़े जूनेद उर्फ गुडडू, गौरव, इमरान, साहिल, शादाब, तौसीफ ने रास्ता रोकर उसकी स्कूटी रूकवा कर कहासूनी का मजा चखाने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। गुड्डू ने उसको पकड़ लिया और गौरव ने हाथ में लिया चाकू पेट में घोप दिया। चाकू लगते ही वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उसने फोन कर भाई जावेद को वारदात बारे सूचना दी। जावेद दोस्त ताहिर के साथ वहा पहुंचा और उसको इलाज के लिए सिविल हस्पताल लेकर गए। बाद में जिला के एक नीजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सुहेल की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट,जानलेवा हमला व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत थाना तहसील केंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियो की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments