आई.बी.(एल)पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया। मातृ-पितृ दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समस्त माता पिता को सम्मान देना और एक बच्चे के उत्थान में उनकी भूमिका का आभार करना है।
आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं वरन अपनी संस्कृति से भी परिचित करवाना है जो बेहद जरूरी है। इसलिए स्कूल द्वारा किया यह प्रयास अति सराहनीय है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्या व आई.बी.(एल) के सम्माननीय सदस्यों द्वारा किया गया। आए हुए अतिथियों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया गया। आई.बी. शिक्षण संस्थान के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि अंजली शर्मा (पार्षद) का स्वागत तुलसी का पौधा व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मिस रिया, पांचवी कक्षा की पिहू व विधि ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रेप 1 से लेकर कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने इतनी अच्छी प्रस्तुति दी इसकी गवाह सभागार में उपस्थित दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट थी जो कार्यक्रम में चार चॉंद लगा रही थी। कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य , कविता एवं भाषण मुख्य आकर्षण रहे। कुछ बच्चे फैशन शो के माध्यम से अपनी माँ के साथ रैम्प वाक करते हुए आए और प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। सभागार में उपस्थित आई.बी.शिक्षण संस्थान के सदस्यों द्वारा व प्रधानाचार्या द्वारा सब माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। युधिष्ठिर मिगलानी , लक्ष्मी नारायण मिगलानी , अशोक मिगलानी व रमेश नागपाल सभा में उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में माता-पिता को भगवान से बड़ा माना जाता है. हिन्दू संस्कृति में हम अपने माता पिता की पूजा करते है. माता-पिता ने हमारे पालन-पोषण में कितना कष्ट उठाया है. हमारे लिए कितना त्याग किया है. इनकी पूजा-अर्चना व सेवा करने से छोटे-से-छोटा व्यक्ति भी महान बन जाता है. मंदिर में तो पत्थर की मूर्ति में भगवान की भावना की जाती है जबकि जीते जागते माता-पिता एवं गुरुदेव में तो सचमुच भगवान बसे हैं. ऐसे देवस्वरूप माता-पिता का जहाँ आदर-पूजन होता हो वहाँ की धरती माता भी अपने आपको सौभाग्यशाली मानती है. 14 फरवरी के दिन देशभर में मातृ-पितृ पूजन दिवस भी मनाया जा रहा है।
प्रधानाचार्या व शिक्षण संस्थान के सदस्यों की ओर से सभी माता-पिता को शुभकामनाएं व हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments