Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


 उप अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हुई निर्मला सांगवान का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 28, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 28 फरवरी। जिला कल्याण अधिकारी पानीपत के कार्यालय में  उप अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हुई निर्मला सांगवान का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
      जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने बताया कि निर्मला सांगवान 5 अप्रैल 1991 को क्लर्क के पद पर जिला कल्याण विभाग में नियुक्त हुई थी। इनकी इस विभाग में 31 साल 10 महीने 26 दिन की सेवा रही है। वे मेहनती, ईमानदार व कर्मठ कर्मचारी थी। भविष्य में इस कर्मचारी की विभाग में कमी खलेगी।  इस विदाई समारोह में भाजपा नेता प्राण रत्नाकर, पूर्व सरपंच कुराना सत्यवान झण्डा, उप अधीक्षक विनोद कुमार के साथ-साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Comments