Saturday, August 1, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जिले की 10 परियोजनाओं का किया लोकापर्ण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 4, 2022 Tags: , , , , , ,

-वर्चुअल माध्यम से भी किया सम्बोधित

जिला में 155 गांवों को 24 घण्टे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है: कृष्णलाल पंवार

BOL PANIPAT : 4 सितंबर। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार को करनाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस  के माध्यम से प्रदेश की दो हजार 38 करोड़ की लागत से तैयार विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की जनता को सम्बोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना होगा। पानीपत के लघु सचिवालय में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, विधायक प्रमोद विज, जनस्वास्थ्य व खनन विभाग के एसीएस ए.के.सिंह, भाजपा नेता हरपाल ढांडा, जजपा जिला अध्यक्ष सुरेश काला, डीसी सुशील सारवान ने सभी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला की 10 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जिला को बहुत बड़ी सौगात दी है। जिले के लोगों को इससे बहुत बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जिला में कुल 175 गांवों में से 155 गांवों को 24 घण्टे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बिजली अधिकारियों से कहा कि वे उक्त 16 गांवों में भी प्रयास करके 24 घण्टे बिजली उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए और उर्जा की बचत के लिए सैमिनार लगाए जाएं। लोगों को बताया जाए कि दो महीने में 300 यूनिट तक बिजली की दरें 2.45 रूपये है और इस सीमा से बाहर जाने पर यही दरें 4 रूपये 65 पैसे हो जाती है। इसलिए लोग बिजली ज्यादा से ज्यादा बचाए।

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने हरियाणा में विकास की झडी लगाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि जिला में अधिकारियों के सहयोग से विभिन्न परियोजाओं को हरी झण्डी मिली है। जिला में बिजली घरों से लेकर विभिन्न सडक़े, रेलवे ओवरब्रिज, फायरबिग्रेड बिल्डिंग, सभागार और इण्डोर स्टेडियम से लेकर ना जाने कितनी योजनाएं तैयार हो रही हैं। इन योजनाओं का लोगों को आने वाले समय में बहुत बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इन सबका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहरलाल को जाता है।

उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला प्रशासन की ओर से सभी का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अमलीजामा पहनाने के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क के रूप में काम करें और आमजन की समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास किया जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एडीसी वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र कुमार ढूल, एमडी शुगर मिल नवदीप सिंह, सीटीएम राजेश कुमार, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एस.ई धर्मवीर सिंह छिक्कारा सहित विभिन्न कार्यकारी अभियंता और विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Comments